PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, हिमाचल रोडवेज की बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर लगाने से बढ़ा विवाद, बस स्टैंड पर लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे,

punjab-bhindranwale-flags-posters-lowered-controversy-khalistani-posters-put-on-himachal-roadways-buses-in-hoshiarpur

.

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब से हिमाचल जा रहे दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंधित झंडे लगाकर घूमने के मामले में हिमाचल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का पंजाब में विरोध शुरू कर हो गया है। सबसे पहली घटना पंजाब के होशियारपुर से सामने आई हैं, जहां पर खालिस्तान समर्थक युवाओं ने हिमाचल रोडवेज की बसों को रोक रोक कर उन पर खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर लगाए और उन्हें धमकियां दी कि वह इन पोस्टरों को उतारेंगे नहीं।

.

.

इस सारे घटनाक्रम के वीडियो फोटो सामने आए हैं। जिसमें हिमाचल रोडवेज की बसों पर उक्त खालिस्तानी भिंडरावाले के पोस्ट लगाए जा रहे हैं और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। ये घटना कहीं और नहीं, बल्कि सरेआम होशियारपुर के मेन बस स्टैंड पर हजारों लोगों के सामने हुई। जहां पर पुलिस की सुरक्षा भी तैनात थी। पोस्टर लगाने आए खालिस्तान समर्थकों ने कहा- हिमाचल की ओर जा रही बसों पर हमारे दल खालसा

.

जिला प्रधान बलजिंदर सिंह और उनकी टीम की ओर से जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीरें लगाई जा रही हैं। लगातार शरारती लोग कोशिश कर रहे हैं कि पंजाब में हमें एक साथ बसता हुआ नहीं देखना चाहते। इन लोगों को भिंडरावाला की फोटो से दिक्कत है। हिमाचल द्वारा कहा गया कि भिंडरावाले के पोस्टर लेकर हिमाचल के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। इस पर हम ऐलान करते हैं कि जिस भी हिमाचल के व्यक्ति या बस को पंजाब में एंटर होना है,

.

.

उस पर भिंडरावाले की फोटो लगी होनी चाहिए, जिसके बाद उन्हें पंजाब में घुसने दिया जाएगा। दल खालसा की ओर से ये आज हमारा ऐलान है। खालिस्तान समर्थकों ने आगे कहा-हिमाचल के लोग पंजाब में आकर काम करते हैं। अगर ऐसी कोई समस्या होती है तो इसका जिम्मेदार हिमाचल प्रशासन होगा। क्योंकि हम किसी भी कीमत पर भिंडरावाले के खिलाफ बोली गई कोई भी बात नहीं सुनेंगे। हिमाचल सरकार से हमारा आग्रह है कि इस मामले को जल्द से जल्द शांत करवाया जाए

.

और माफी मांगी जाए। मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब 4 दिनों से हिमाचल में लगातार पंजाब से जा रहे युवकों के बाइकों पर लगे भिंडरावाले के पोस्टर और झंडो को भड़काऊ बताकर उतारा जा रहा है। इसे लेकर मनाली पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों के बाइकों के चालान भी किए गए। इसके कुछ फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसके चलते होशियारपुर में ऐसा किया गया।