PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

Good News, जालंधर नगर निगम के सभी काम अब होंगे Online, क्या-क्या मिलेंगे फायदे,

jalandhar municipal corporation all works now online no political interference Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : नगर निगम कार्यालय में अब काम का तरीका बदलने जा रहा है। निगम कार्यालय के सभी प्रशासनिक काम अब मैनुअल के बजाए इंटरनल आनलाइन सिस्टम पर होंगे। विकास कार्यों से जुड़े एस्टीमेट से लेकर टेंडर प्रक्रिया और भुगतान की मंजूरी आनलाइन ही होगी। नगर निगम की बीएंडआर शाखा और ओएंडएम शाखा में इसे तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिखित आदेश दिए हैं।

अब इन दोनों विभाग से जुड़े विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने से लेकर टेंडर प्रक्रिया और उसके बाद काम पूरा होने से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया आनलाइन होगी। किसी भी काम से जुड़ा कोई भी दस्तावेज कागजी रूप में मौजूद नहीं रहेगा। एक महीना पहले पंजाब सरकार ने इसके लिए साफ्टवेयर लांच कर दिया था।

अब नगर निगम कमिश्नर ने लिखित आदेश जारी किए हैं कि इसे पूरी तरह से अपनाया जाए। निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा कि फाइलें सुरक्षित रखने और काम में तेजी लाने का यह सबसे बेहतर तरीका है और इसे सभी को हर हाल में अपनाना ही होगा। इससे आफिस में अनुशासन बढ़ेगा और काम की रफ्तार बढ़ेगी।

कोई भी फाइल अब मैनुअल रूप में स्वीकार नहीं होगी। सभी जिम्मेदार स्टाफ सदस्यों को लागिन आइडी और डिजिटल सिग्नेचर जारी किए जाएंगे। इससे जिम्मेदारी तय होगी। जिस किसी को भी इस प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण की जरूरत है तो वह इस पर अभी प्रशिक्षण ले लें। विकास कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म होगा।
निगम का रिकार्ड भी सुरक्षित रहेगा। जब चाहे उसे देखा जा सकेगा। काम की प्रक्रिया भी तेज होगी।

काम के लिए फाइलें महीना महीना घूमना और कई बार फाइलों का गुम हो जाना भी बंद होगा। ई-आफिस पर काम न करने वालों का वेतन रुकेगा निगम स्टाफ के सभी सदस्यों को छुट्टी लेने से लेकर अपने सभी कार्यालय के काम भी ई-आफिस साफ्टवेयर के जरिए करने होंगे। निगम कमिश्नर ने आदेश दिया कि जो कर्मचारी की ई-आफिस के तहत काम नहीं करता है उसका वेतन जारी न किया जाए।

नगर निगम के सभी कर्मचारियों का रिकार्ड जिसमें छुट्टियां, बोनस से लेकर रिटायरमेंट तक सब ई-आफिस में अपडेट होगा। सेवामुक्ति पर यह कर्मचारी की फाइलें ढूंढ़ने की जरूरत नहीं रहेगी और सभी रिकार्ड एक क्लिक पर सामने आ जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को मौके पर ही उसके लाभ मिल जाया करेंगे।

Latest News

Latest News