PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

पंजाब कांग्रेस के पूूर्व प्रधान सुनील जाखड़ आज होंगे भाजपा में शामिल, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी,

punjab chandigarh former punjab congress chief sunil jakhar may join bjp today

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे।

जानकारी के अनुसार, जाखड़ के भाजपा में शामिल होने का फैसला कल ही हो गया था। कांग्रेस को गुड बाय कहने वाले जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। जाखड़ इन दिनों दिल्ली में ही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जाखड़ को राज्य सभा भी भेज सकती है। हालांकि, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भाजपा जाखड़ से यह अपेक्षा रखती है कि वह पंजाब संभालें। सूत्रों की मानें तो लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति करने वाले जाखड़ अब राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं।