PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के यू-ट्यूब रसविन्दर सिंह को मालवे के बच्चों को पढ़ाने पर, पंजाब सरकार ने दी सरकारी नौकरी,

Punjab government gave a government job to Punjab's YouTuber Raswinder Singh for teaching the children of Malwe Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजग़ार देने के किए वायदे के पूरा होने से जहाँ कई नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलने से जीवन में नई शुरुआत हुई है, वहीं बहुत से नौजवानों को प्रेरणा भी मिलेगी।  बीते दिनों चंडीगढ़ स्थित म्यूनिसिपल भवन में हुए समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले नौजवानों के चेहरे से उनकी खुशी का अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता था।

तकनीकी शिक्षा विभाग में में बतौर क्लर्क नियुक्ति पत्र हासिल करने आए पटियाला जिले के राजपुरा तहसील के गाँव उड़दन के रहने वाले मनदीप कुमार ने बताया कि उसने 2016 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इस दौरान उसके पिता जी का देहांत हो गया, जिस कारण खेती का सारा काम उसके कंधों पर आ गया था। मनदीप कुमार की शुरू से ही इच्छा थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद में पंजाब में ही सरकारी नौकरी हासिल करनी है, परन्तु पिता की मौत के कारण उसे ज़्यादा समय खेती में लगाना पड़ता था।

Punjab government gave a government job to Punjab's YouTuber Raswinder Singh for teaching the children of Malwe Punjab

उसने मेहनत का पल्ला नहीं छोड़ा और जब भी उसे समय मिलता तो वह उस सरकारी नौकरी के लिए निकलने वाले पेपर की तैयारी करने बैठ जाता। मनदीप ने बीते सालों में कई सरकारी नौकरियों के लिए पेपर दिए परन्तु कोई भी भर्ती प्रक्रिया कोर्ट मामलों या पेपर लीक के कारण मुकम्मल नहीं हो सकी। उसने बताया कि भगवंत मान सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद में शुरू की गई सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को बहुत पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया है और उसे क्लर्क की नौकरी मिली है।

इस दौरान सरकारी नौकरी हासिल करने वाले संगरूर जिले के गाँव जखेपल के रसविन्दर सिंह ने अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया कि उसने साल 2009 में एम.टैक. करने के बाद एक निजी कॉलेज में लैक्चरर के तौर पर सेवा निभा रहा था, परन्तु निजी कॉलेज का मेहनताना कम होने के कारण गुज़ारा मुश्किल था। इन तंगीयों को देखते हुए उसने यू-ट्यूब के द्वारा नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवानी शुरू की, जिसको अच्छी स्वीकृति मिली। रसविन्दर सिंह बताता है कि इस सरकारी नौकरी से उसे आर्थिक आज़ादी मिलेगी।  

Latest News