PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में हुआ सुबह-सुबह बड़ा हादसा, ​​​​​​​फॉर्च्यूनर की टक्कर से टूटे खंभे, ट्रांसफॉर्मर गाड़ी के ऊपर गिरा,

punjab-jalandhar-posh-area-model-town-over-speeding-fortuner-collides-electric-poles-and-transformer-big-accident

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने मॉडल टाउन स्थित राणा अस्पताल के पास बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मर को टक्कर मार दी। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, मगर आधे से ज्यादा मॉडल टाउन इलाके की बिजली गुल हो गई। घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में सिर्फ एक व्यक्ति सवार था,

.

.

जोकि अमृतसर एयरपोर्ट से लौट रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक फॉर्च्यूनर सवार मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। सुबह किसी कार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर के एयरबैग्स खुल गए थे। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये हादसा तड़के सुबह करीब पांच बजे हुआ था। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर सवार अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।

.

.

पुलिस अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो मेन मॉडल टाउन मार्केट में लगा ट्रांसफॉर्मर नीचे गिरा हुआ था और आसपास लगे बिजली के सभी खंभे टूटे हुए थे। गाड़ी के मालिक का पता करने के लिए नंबर प्लेट की जांच करनी चाही तो पता चला कि उक्त गाड़ी में नंबर प्लेट ही नहीं लगी थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि उक्त हादसे के बाद ड्राइवर अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट उतार कर साथ ले गया था। फिलहाल पुलिस गाड़ी के मालिक की पहचान कर रही है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पावरकॉम का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलते ही जालंधर पावरकॉम की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थी। सुबह सुबह तारों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने राणा अस्पताल के सामने से दोनों तरफ से रास्ता भी बंद कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

.