PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर की तरफ आ रही कार डिवाइडर से टकराई, हाईवे पर खाई कई पलटियां, 24 वर्षीय युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,

punjab jalandhar uncorralled speedy car hit divider punjab nawanshar phagwara highway village kahma amritsar young boy injured injuries head

PTB Big Accident न्यूज़ नवहांशहर : पंजाब के नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार टायर फटने से हादसे का शिकार हो गई। हादसा हाईवे पर गांव कहमा बस स्टॉप के पास हुआ। नेशनल हाईवे पर तेज गति से चल रही कार का टायर फटने से डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार ने हवा में उछलकर हाईवे पर गिरी और पलटियां खाईं। हादसे में एक युवक घायल हुआ है जो कि अमृतसर जा रहा था।

कार के हाईवे पर पलटने बाद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जो कि अमृतसर का रहने वाला है के सिर पर चोट आई हैं। उसके सिर से खून बह रहा था, लेकिन वह होश में था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव काहमा में जब कार हादसा हुआ तो पीछे चल रही कार में बैठे लोग मोबाइल फोन से रिकार्डिंग कर रहे थे। हादसे के सारे दृश्य उनके मोबाइल फोन में कैद हो गए। अब हादसे की यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। हालांकि हादसे का कारण टायर फटना और नींद आना बताया जा रहा है।

लेकिन जो हादसे की वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वह बोल रहे हैं कि कार वाला हाईवे पर रेस लगा रहा था। तेज गति में अचानक कार अनियंत्रित हो गई। हाईवे पर ही इधर-उधर घूमने के बाद कार सीधे डिवाइडर और ग्रिल से जा टकराई। वीडियो को देखने पर ऐसा नहीं लगता कि कार का टायर फटा। बल्कि कार तेज गति में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई है। डिवाइडर से टकराने के बाद कार का टायर फटा है।

Latest News