PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, प्रसिद्ध कॉलेज के प्रधान व उद्योगपति ने की राम मंदिर को लेकर टिप्पणी टिपण्णी, वकीलों ने भेजा लीगल नोटिस,

punjab-ludhiana-businessman-ramgarhia-girls-college-head-ranjodh-singh-ayodhya-temple-controversy-lawyers-sent-notice-case

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर के प्रमुख उद्यमी व रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज के प्रधान रणजोध सिंह विवादों में घिर गए हैं। रणजोध सिंह ने फेसबुक पेज पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर टीका-टिप्पणी की, जिसका सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हुआ और कई लोगों ने इस तरह की पोस्ट डालने को लेकर कमेंट किए, जिसके बाद रणजोध सिंह ने यह पोस्ट डिलीट कर दी।

.

.

लेकिन, तब तक रणजोध के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। रणजोध को वकीलों ने लीगल नोटिस भेज दिया। वकीलों ने नोटिस में रणजोत सिंह को तीन दिन में सार्वजनिक माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। हिंदू वेलफेयर एंड लीगल कमेटी हिंदू लीगल सेल प्रधान एडवोकेट अमित राय के अलावा वकील हर्ष शर्मा, प्रदीप कपूर, कुणाल वोहरा, बलविंदर राय, कुणाल चौधरी ने वकील R.K मौर्या के माध्यम से नोटिस भेजा है।

.

punjab-ludhiana-businessman-ramgarhia-girls-college-head-ranjodh-singh-ayodhya-temple-controversy-lawyers-sent-notice-case

.

कहा कि रणजोध सिंह की ओर से की गई टिप्पणी अपमानजनक है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। राम मंदिर की बधाई, लगते हाथ अब हनुमान सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल, लक्ष्मण IIT और सीता जी गर्ल्स कॉलेज भी खोल दो, भला होगा। वहीं एक हिन्दू नेता के मुताबिक एक तरफ तो रणजोध सिंह अपने कॉलेज में प्रोग्राम के दौरान प्रभु राम जी की अच्छाइयों का बखान करते हैं,

.

.

वहीं दूसरी तरफ पूरे देश का माहौल राममय देखकर जलन भी महसूस कर रहे हैं, जो उनकी फेसबुक पोस्ट में दिखी है। हिन्दू नेता ने कहा कि रणजोध सिंह को पता होना चाहिए कि हिंदू समाज सिर्फ मंदिर ही नहीं बनाता है, बल्कि कॉलेजों व अस्पतालों का संचालन भी करता है। उन्होंने कहा कि रणजोध सिंह को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। यदि माफी नहीं मांगते तो हिन्दू नेता इसके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।

.

.