PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में सोमवार देर रात चंडीगढ़ रोड़ पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 3 बच्चियां व 2 लोग शामिल हैं। घायलों को CMC अस्पताल उपचार के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही घायलों ने दम तोड़ दिया।
मरने वालों की पहचान माही (5), खुशी (3), संजना (30), जैसमीन और राजेश के रूप में हुई है। मरने वाले पुरानी माधोपुरी के रहने वाले हैं। मरने वाले राजेश की पत्नी प्रिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे CMC अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी भी उसकी हालत गंभीर ही बनी हुई है।
जानकारी मरने मरने वाले के रिश्तेदार राजन ने बताया कि परिवार चंडीगढ़ में एक फैमिली समारोह मुंडियां में शामिल होकर देर रात वापस घर लौट रहा था। करीब 2:45 बजे चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल के नजदीक हादसे का शिकार हो गया। कार की रफ्तार तेज होने ते गाड़ी डिवाइडर से टकराकर बिजली के खंभे से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद 6 लोगों में से चालक सहित महिला व बच्चियों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार की गति 100 से अधिक थी, जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। थाना फोकल पाइंट के अधीन पड़ती पुलिस चौकी जीवन नगर के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी बुरी तरह टूट चुकी थी। जांच करने पर सामने आया है कि कार की स्पीड 100 से अधिक थी। मरने वालों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।