PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

AGTF को मिली बड़ी कामयाबी, 7 मर्डर केसों में वांटेड, को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

punjab news agtf arrested neeraj chaska wanted many states Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देश के कई राज्यों में वांटेड बंबीहा गैंग के शॉर्प शूटर नीरज चस्का को AGTF ने गिरफ्तार कर लिया है। नीरज चस्का हत्या की करीब 7 वारदातों में वांटेड था। AGTF टीम अब शूटर से पूछताछ करने में जुटी है, ताकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य शूटरों का पता करके उन्हें भी काबू किया जा सके। नीरज चस्का पर पंजाब समेत हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

गैंग के शॉर्प शूटर नीरज चस्का को गिरफ्तार करने पर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करके पंजाब पुलिस को चेतावनी दी है। पंजाब पुलिस विभाग को नीरज चस्का को गिरफ्तार करने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पंजाब पुलिस भी लगातार गैंगस्टरों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे सोशल प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं।

चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद से गैंगवार शुरू हुई थी। लॉरेंस और बंबीहा ग्रुप में लगातार वर्चस्व की जंग देखी गई। गुरलाल बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का भाई था। संदीप नांगल, मिड्‌डूखेड़ा की हत्या की गई। इसके बाद मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की कई। हालांकि मूसेवाला की हत्या का मकसद गैंगवार ही था या कोई अन्य कारण थे,

फिलहाल इस संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन गैंगवार बढ़ती जा रही है। पंजाब पुलिस एक आपराधिक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद खरूड़ नामक आरोपी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस को आरोपी खरूड़ से मूसेवाला हत्याकांड मामले में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Latest News