PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

कैप्टन संधू को घेरने की तैयारी में अब विजिलेंस विभाग, BDPO व ब्लाक समिति अध्यक्ष के बाद ग्रामीण विकास अधिकारी भी गिरफ्तार,

street light scam after ashu subramaniam vigilance preparing surround captain sandhu ludhiana news PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो अब कांग्रेस के एक और बड़े नेता की घेराबंदी करने में जुटा हुआ है। सूत्रों की मानें तो 65 लाख के स्ट्रीट लाइट घोटाले में जल्द ही कैप्टन संदीप संधू को किसी भी समय नामजद किया जा सकता है। विजिलेंस ने इस मामले में मंगलवार को दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बुधवार को ग्रामीण विकास अधिकारी तेजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

ये तीनों ही संधू के नजदीकी हैं और बताया जा रहा है कि इन्हीं के सहारे विजिलेंस संदीप संधू तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इससे पहले विजिलेंज ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में प्लाट आवंटन घोटाले में पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रामण्यम के खिलाफ केस दर्ज किया था और फिर अनाज ढुलाई घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया है।

इस प्रकार अब कांग्रेस के तीसरे बड़े नेता के खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही है। विजिलेंस के हाथ में कई अहम सबूत भी लग गए हैं और इसके आधार पर कार्रवाई हो सकती है। सिधवां बेट बलाक के 26 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 65 लाख रुपये जारी हुए थे। आरोप है कि बीडीपीओ सतविंदर सिंह ने अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के मालिक गौरव शर्मा के साथ मिलीभगत से गबन करने के लिए

3,325 रुपये के दाम वाली लाइटों को 7,288 रुपये प्रति लाइट की दर से खरीदी थीं। इसका भुगतान भी कर दिया गया, मगर गांवों में लाइटें लगी ही नहीं। यही नहीं, बिना लाइट लगाए ही काम होने का सर्टीफिकेट भी दे दिया था। विजिलेंस की तरफ से इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मंगलवार को बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग, गौरव शर्मा व ब्लाक समिति अध्यक्ष लखविंदर सिंह को नामजद किया था।

Latest News

Latest News