PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने फिल्मी स्टाइल में नशा तस्करों को 10 KM तक पीछा कर पकड़ा, Video Viral

punjab police arrested drug smugglers film style firozpur

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में 2 नशा तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने पहले तस्करों की गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद भी तस्कर भागते रहे तो इंस्पेक्टर पिस्टल लेकर पीछे दौड़ पड़े। करीब 10 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कार में 2 नशा तस्कर सवार थे, जिनसे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह पूरा सीन बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

फिरोजपुर की मेन मार्केट के बंसी गेट इलाके में सिटी पुलिस थाने की टीम ने एक स्विफ्ट डिजाइर कार को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख कार सवारों ने स्पीड बढ़ा ली और बीच बाजार से ही भागने लगे। थाना सिटी के SHO मोहित धवन ने भी सरकारी गाड़ी पीछे लगा ली। उन्होंने तस्करों की कार को पीछे से टक्कर मारी। इसके बावजूद तस्कर भागते रहे। वह अपने आगे आने वाली हर चीज को रौंदते रहे। जिसे देख पुलिस ने बाईं तरफ कार पर फायरिंग की। इसके बावजूद वह भागते रहे।

पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा नहीं छोड़ा। करीब 10 किमी पीछा करने के बाद पुलिस ने आरिफ के के नजदीक कार सवारों को काबू कर लिया। इसमें गली निहंगा बगदादी गेट का रहने वाला मान सिंह और बस्ती किंदेवाली का राजबीर सिंह सवार था। तलाशी लेने पर उनसे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। SHO मोहित धवन ने बताया कि दोनों के खिलाफ IPC की धारा 307, 353, 186, 279 और NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Latest News