punjab police s big action after bjp mla narang was beaten up Punjab Malout
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुक्तसर : पंजाब के जिला मुक्तसर के अधीन पड़ते मलोट में बीते दिनों विधायक और पुलिस पार्टी पर किए हमले को लेकर सिटी मलोट पुलिस ने 7 किसानों सहित 250 से 300 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल सहित अलग गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किए है /
.इस संबंधी जानकारी देते हुए SP डी. राजपाल सिंह हुंदल ने पत्रकारों को बताया कि घटना में जख्मी हुए SP एच. गुरमेल सिंह के बयानों पर यह मामला दर्ज किया गया है / बयानों के अनुसार विधायक अरुण नारंग की तरफ से मलोट पार्टी दफ्तर में रखी कॉन्फ्रेंस को लेकर पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा प्रोगराम किए थे /
. .इस मौके लखनपाल शर्मा उर्फ लक्खा आलमवाला और निर्मल सिंह जस्सेआना के नेतृत्व में किसान जत्थेबंदियों की तरफ से विरोध शुरू कर दिया गया, जिस कारण पुलिस अधिकारी ने विधायक अरुण नारंग और भाजपा के जिला प्रधान राजेश कुमार को प्रैस कॉन्फ्रैंस न करने के लिए मना लिया, जिसके बाद उनको सुरक्षित गाड़ी में बैठाने के लिए जब दफ़्तर से उतारा तो अवतार सिंह पूर्व कर्मचारी ने साथियों को लेकर विधायक पर हमला कर दिया /
.
.इस दौरान उनको बचाने में लगे ऐस.पी. गुरमेल सिंह पर भी जानलेवा हमला हुआ / इतना ही नहीं किसानों ने विधायक से मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए / इस मामले में पुलिस पूरी तरह सख्ती से अलग-अलग टीमें बना कर नामजद लोगों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है /
.इस घटना में SP गुरमेल सिंह भी जख्मी हो गए / मामले पर सिटी मलोट पुलिस ने लक्खनपाल शर्मा, निर्मल सिंह और अवतार सिंह विरुद्ध मुकदमा नंबर 56 तारीख़ 27/3/21 के अधीन धारा 307, 353,186, 188, 332, 342, 506,148,149 आई.पी.सी के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया है / वहीं इस मामले पर पुलिस की तरफ से अलग-अलग टीमें बना कर नामजद लोगों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
punjab police s big action after bjp mla narang was beaten up Punjab Malout


































