PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

Share Market, इस प्रसिद्ध के IPO का आज दूसरा दिन, इस दिन मार्केट में लिस्ट होंगे शेयर,

today-is-the-second-day-jinka-logistics-solutions-ipo-share-market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : सबसे बड़ी कंपनी जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड के IPO का आज यानी 14 नवंबर को दूसरा दिन है। पहले दिन ये IPO टोटल 24% सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल कैटेगरी में यह IPO 52%, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटगरी में 25% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 2% सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशक इस इश्यू में 18 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।

.

.

1114.72 करोड़ रुपए साइज वाले इस IPO में 550 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे, वहीं मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स की ओर से 2.16 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। अपर प्राइस बैंड पर OFS की वैल्यू लगभग 564.72 करोड़ रुपए होगी। जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 259-273 रुपए प्रति शेयर तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 54 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं।

.

.

यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड 273 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए 14,742 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 14 लॉट यानी 756 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं तो इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 206,388 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। कंपनी के कर्मचारियों को IPO में 25 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की छूट मिलेगी।

.

.

IPO में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। IPO के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। केफिन टेक्नोलोजिज लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।

.

.

IPO से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सेल्स और मार्केटिंग कॉस्ट के लिए फंडिंग को लेकर, NBFC सब्सिडियरी ब्लैकबग फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए, प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लेकर खर्च की फंडिंग के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। जिंका लॉजिस्टिक्स, ट्रक ऑपरेटर्स के लिए भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

.

कंपनी की शुरुआत 2015 में हुई थी। जिंका का प्लेटफॉर्म डिजिटल पेमेंट्स, फ्लीट मैनेजमेंट, लोड मैचिंग और व्हीकल फाइनेंसिंग के लिए अनुरूप सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है। टोलिंग सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 32.92% है। कंपनी को ब्लैकबग के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी के प्रमोटर राजेश कुमार नायडू याबाजी, चाणक्य हृदय और रामसुब्रमण्यन बालसुब्रमण्यम हैं।