PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

Kulhad Pizza Shop में हंगामा करने वाला निहंग रमनदीप सिंह निकला Drug addicted, ऐसे हुआ खुलासा, हत्या सहित दर्ज हैं करीब 9 FIR, जाने मामला,

ramandeep-singh-mangu-math-who-caused-a-ruckus-in-kulhad-pizza-shop-turned-out-to-be-a-drug-addict-about-9-fir-registered-including-murder-in-phagwara

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में कपूरथला के बीते दिनों फगवाड़ा के गुरुद्वारा साहिब में एक युवक की हत्या करने वाले निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का पुलिस ने सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगू के खून में ड्रग्स पाई गई है। उसके ब्लड सैंपल से डॉक्टरों को बुप्रेनॉर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है।

.

.

मंगू के ऊपर लुधियाना जिले में करीब 9 FIR दर्ज हैं। एक साल पहले उसने अमृतसर में निहंग सिंह का ही तलवार से हाथ भी काट दिया था। इस मामले में ADGP गुरिंदर ढिल्लों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा‎ था कि मंगू मठ ने युवक की हत्या‎ पब्लिसिटी के लिए की थी। वह ‎पेशेवर अपराधी है। गुरुद्वारा साहिब ‎में कोई बेअदबी नहीं हुई है। आरोपी ‎की आय के सोर्स भी संदेहास्पद है, ‎जिसकी गहनता से जांच की जा ‎रही है। ‎सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो‎ डालकर वह फंड इकट्ठा करता है ‎और यह क्रिमिनल माइंडेड इंसान‎ है।

.

.

वहीं ADGP ने यह भी कहा था कि हत्यारोपी‎ का धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता‎ नहीं है। उसने निहंग का बाणा‎ (पोशाक) भी सिर्फ पैसे इकट्ठा‎ करने के लिए ही पहना हुआ है। ‎हत्यारोपी ने युवक की हत्या सेल्फ‎डिफेंस में नहीं की है। पुलिस अब ‎धारा में अमेंडमेंट करने का प्लान‎ तैयार कर रही है। इस मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि युवक की हत्या से तीन घंटे पहले सूचना के बावजूद मामले को समय पर संभालने में पुलिस विफल रही।

.

हालांकि इस मामले की जांच कर रहे फगवाड़ा के एसपी गुरप्रीत सिंह ने ऐसे आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस को सूचना दी गई तब तक हत्या हो चुकी थी। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 4 में उस पर बाइक चोरी, असला एक्ट का केस दर्ज है। थाना सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोतने पर FIR दर्ज हुई थी। इसके साथ वह शंभू बॉर्डर पर भी असले के साथ पकड़ा था और वहां मामला दर्ज हुआ था।

.

यही नहीं 1 साल पहले अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में किसी बात को लेकर निहंगों के 2 गुटों में बहस हो गई थी। इसी दौरान रमनदीप सिंह मंगू मठ ने अपनी तलवार से दूसरे निहंग सुशील कुमार का हाथ काट दिया था। जिसके बाद मंगू मौके से फरार हो गया था। 16 जनवरी को पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में मंगू मठ ने युवक की हत्या कर दी। हत्या का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची तो मंगू मठ ने खुद को गुरुद्वारा परिसर में बंद कर लिया। हालांकि चारों तरफ पुलिस तैनात होने के बाद उसने सरेंडर किया तो उस पर फूल बरसाए गए।

.

.