PTB City न्यूज़ जालंधर : आज यानि शुक्रवार को जालंधर लोकसभा हलके से भाजपा के घोषित प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी को सौंपा दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने वर्करों के काफिले के साथ पुरे शहर में एक विशाल रैली निकाली गई, जोकि जिला चुनाव अधिकारी के ऑफिस तक पहुंची, इस दौरान जालंधर लोकसभा उम्मीदवार सिर्फ अपने साथ चार अन्य लोगों को ही साथ लेकर जा सकते थे,
..

इसलिए उनके साथ सीनियर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोरंजन कालिया व पूर्व संसदीय सचिव के. डी. भंडारी उनके साथ मौजूद रहे। सुशील रिंकू ने मीडिया से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि मोदी सरकार में जो देश की छवि दुनिया में बढ़ी है। उसकी वजह से आज हर कोई बीजेपी के साथ खड़ा होना चाहता है। इस मौके पर उनके हजारों की संख्या में बीजेपी के सीनियर नेता, बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
. . ..








































