PTB City न्यूज़ जालंधर : आज शुक्रवार को जालंधर लोकसभा हलके से भाजपा के घोषित प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल को सौंपा दिया। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले वह वर्करों के काफिले के साथ पुरे शहर में एक विशाल रैली निकाली।
..
.इस दौरान उनके साथ सीनियर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा, सीनियर कांग्रेसी नेता राणा गुरजीत सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया को कहा कि पंजाब के लोग मेरे लिए बेगाने नहीं बल्कि मेरा अपना परिवार है और अपने परिवार के हर दुःख को में अपना समझता हूँ, जिसके लिए मैं हमेशा तैयार हूँ और आगे भी सेवा में लगा रहूंगा।
. . . ..








































