PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीती रात आये तूफ़ान ने जालंधर छावनी के अधीन पड़ते गांव धीना की इंदिरा कालोनी की रहने वाली दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आए तूफान के कारण नवनिर्माण घर की दीवार गिर जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दीवार के नीचे आकर दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज और चीख सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और चारों घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां के डाक्टर ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान वंदना 18 साल और उसकी भाभी मनप्रीत 45 वर्ष के रूप में हुई, जबकि घायल की पहचान राजकुमार और उसका बेटा मोहित के रूप में हुई। बताया जाता है कि राजकुमार के पड़ोस में एक नवनिर्माण मकान का कार्य चल रहा था। बीती रात दूसरी मंजिल पर राजमिस्त्री ने ईंट की 4 इंच की दीवार खड़ी की थी। उसी रात तूफान आ गया और अपने घर के बरामदे में सो रहे राजकुमार के परिवार पर दीवार जा गिरी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया /