PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट में पर्यावरण संभालने के लिए मुहीम शुरू,

Save Environment started by St Soldier Institute of Hotel Management

प्लास्टिक की जगह इस्तेमाल होंगे जूट और मिटटी से बने प्रोडक्ट,

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स जो हमेशा ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाता है इसी कड़ी में सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है l जिनमें समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जिसमें “सर्वे हाफ गिलास वाटर और नो टू प्लास्टिक मुख्य है l

इस अभियान में सेंट सोल्जर के पूर्व फैकेल्टी मेंबर्स गुरदीप सिंह जो वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में कार्यरत हैं और अनूप कश्यप, जो वर्तमान में आईआईटी धनबाद में कार्यरत है ने संस्थान को एनवायरमेंटल फ्रेंडली प्रोडक्ट्स जैसे लकड़ी से बने हुए सामान और जूट से बने हुए प्रोडक्ट्स देने की घोषणा की है।

उन्होंने संस्थान के प्रिंसिपल संदीप लोहानी से आने वाले समय में संस्थान के बच्चों के लिए इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स और उनके बेनिफिट्स पर एक कार्यशाला के आयोजन का प्रस्ताव रखाl अनूप कश्यप जिनका चयन सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट के बाद नवोदय विद्यालय कार निकोबार में कैटरिंग असिस्टेंट के पद पर हुआ था और वर्तमान में वह हॉस्पिटैलिटी अधीक्षक के पद पर आईआईटी धनबाद में कार्यरत हैं

ने संस्थान के प्रिंसिपल संदीप लोहानी को अगले सैशन में पूरे वर्ष के लिए मिट्टी के बने कुल्लड़, गिलास कटोरी खाना बनाने के बर्तन आदि देने की बात कहीI प्रिंसिपल लोहानी ने बताया कि इस पर्यावरण बचाओ मुहिम में उनके साथ कॉलेज के एलुमनाई ग्रुप को भी जोड़ा जा रहा है I

ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की l ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने दोनों पूर्व फैकल्टी मेंबर्स के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को इस प्रकार के प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।