PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. में आयोजित हुआ स्कालरशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं एंटी रैगिंग अवेयरनैस कार्यक्रम,

scholarships-orientation-programme-and-anti-ragging-awareness-campaign-organized-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के स्टूडैंट वैलफेयर विभाग द्वारा यूजी व पीजी सेमेस्टर-एक के लिए उपलब्ध स्कालरशिप स्कीमों की जानकारी देने के लिए सैशन 2024-25 का ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की ओवरआल इंचार्ज डीन स्टूडेंट वैलफेयर श्रीमती बीनू गुप्ता तथा को-डीन डॉ. रविंदर मोहन जिंदल थे।

.

.

छात्राओं को विभिन्न स्कालरशिप जैसे निखिल सिंघल स्कालरशिप, एचएमवी स्कालरशिप, ग्रेट स्कालरशिप, लायन्स क्लब स्कालरशिप, श्रीमती शाम लाल गर्ग स्कालरशिप, मानव सहयोग सोसाइटी स्कालरशिप तथा विभिन्न सरकारी स्कालरशिप जैसे डॉ. बी.आर. अंबेदकर स्कालरशिप व निष्काम सिख वैलफेयर काउंसिल स्कालरशिप आदि की पूरी जानकारी दी गई।

.

.

डॉ. रविंदर जिंदल, डॉ. रिशव, डॉ. मनदीप, डॉ. सिम्मी गर्ग व डॉ. जसप्रीत कौर ने क्रमश: कंप्यूटर, स्किल कोर्स,आर्ट्स , साइंस व कामर्स के इंचार्ज की भूमिका निभाई। उन्होंने छात्राओं को स्कालरिशप की पूरी प्रक्रिया समझाई।

.

डीन स्टूडेंट वैलफेयर श्रीमती बीनू गुप्ता ने बताया कि विभिन्न स्ट्रीम्स की लगभग 473 छात्राएं इससे लाभान्वित हुईं। छात्राओं को कालेज की एंटी रैगिंग कमेटी के बारे में भी बताया गया। छात्राओं ने हमेशा खुश रहने व प्रसन्नता बांटने की शपथ भी ली। छात्राओं को ‘अर्न वाइल यू लर्न’ स्कीम की भी जानकारी दी गई।

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद छात्राओं को स्टूडेंट वैलफेयर विभाग द्वारा हर संभव सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर श्री रवि कुमार व डॉ. प्रेम सागर भी उपस्थित थे। विभाग की ओर से छात्राएं दिलप्रीत, विभूति व रोबिनप्रीत भी उपस्थित थे।

.