PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एचएमवी में सात दिवसीय एन.एस.एस. कैंप का दूसरा दिन,

second-day-of-nss-camp-at-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के एन.एस.एस. के विशेष सात दिवसीय कैंप में वालंटियर्स ने आज गिलां गांव में अपनी सेवाएं प्रदान की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने वालंटियर्स शुभकामनाएं देते हुए गांव की ओर रवाना किया तथा बहुत निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।

.

.

.

एन.एस.एस. एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने भी सकारात्मक सोच के साथ गांव में जाकर सेवा कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोग्राम आफिसर डॉ. वीना अरोड़ा. सुश्री हरमनु के साथ वालंटियर्स ने गिलां गांव में जाकर सरपंच बलविन्द्र कौर के निर्देशानुसार जहां सफाई की आवश्यकता थी, वहां स्वच्छता अभियान चलाया।

.

.

पंचायत घर के प्रांगण को स्वच्छ किया, पंचायत घर की दीवारों पर स्वच्छता संबंधी चित्र अंकित किए। वालंटियर्स ने गांववासियों को डिजिटल जागरूकता भी प्रदान की।उन्होंने उन्हें कैशलैस अवेयरनेस प्रदान करते हुए गूगल पे, पेटीएम इत्यादि की जानकारी दी।

.

.

गांव से लौटने के बाद वालंटियर्स ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कालेज के बोटैनिकल गार्डन की सफाई भी की। कैंप में डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री सोनिया महेंद्रू, श्री शैलेन्द्र, श्री परमिंदर भी उपस्थित थे।

.

.