PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हाट्र्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम : वातावरण हुआ कृष्णमयी,

Shri Krishna Janmashtami festival celebrated in Innocent Hearts

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडलटाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी आस्था, श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया।फूलों से सुसज्जित झूले में बाल कृष्ण को झूला झुलाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कृष्ण तथा गोपियों के वेश में सजकर आए इनोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। सिंफनी क्लब के विद्यार्थियों ने ‘ओ पालन हारे’ भजन गायन कर ईश्वर का स्मरण किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया।श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करते हुए उनमें से किसी विद्यार्थी ने सुदामा बनकर श्रीकृष्ण के साथ मित्रता निभाने का चरित्र प्रस्तुत किया तो किसी ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला दिखाई।

विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतीकरण द्वारा कालिया नाग का वध दिखाया, मटकी फोड़ी तथा वृंदावन की रास लीला भी दिखाई। कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी तथा उन्हें श्रीकृष्ण द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए कहा।

इस अवसर पर इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को कराने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोडऩा, उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश करना है।

Latest News