PTB News

Latest news
इंडिया टुडे रैंकिंग 2024 के चार्ट में एचएमवी शीर्ष पर है, के.एम.वी. बी.बी.ए. प्रोग्राम में बना पंजाब का नंबर 1 कॉलेज, इंडिया टुडे द्वारा लगातार छठी बार पंजाब ... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने भारत के लॉ यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में 51वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है, आईवी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए जीवन कौशल और रचनात्मक सोच पर कार्यशाला का आयोजन, हिमाचल में पंजाब के टूरिस्टों का हुड़दंग और दबंगई, Video Viral होने पर सामने आई सचाई, दोनों राज्यों म... जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट ने मारी कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, स्टॉफ को भी बिना तनख्वाह दि... Excise Policy Case मामले में हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिया बड़ा झटका, पंजाब सरकार के दरकिनार करने पर, CM के जालंधर आवास को घेरने पहुंची फार्मासिस्ट यूनियन, पुलिस के लिए ब... हिमाचल में पंजाब के युवकों को स्टंट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर Video हुआ Viral, जालंधर में नेता की वायरल Video के बाद अब Audio हुआ वायरल, PA ने पीड़ित महिला को किया एक लाख का ऑफर,
Translate

शेयर मार्किट में अचानक आई 1400 अंकों की तेजी, निवेशकों के चेहरे पर आई चमक,

stock-market-election-result-update-bse-nse-nifty-sensex-share-price-big-news

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 7 जून को सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,400 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। आईटी कंपनी विप्रो का शेयर सबसे ज्यादा 5% चढ़ा है। बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा में 3% से ज्यादा की तेजी है। टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2% से ज्यादा चढ़े हैं।

.

.

RBI ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। वहीं महंगाई अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की इस घोषणा के बाद बाजार में तेजी है। तेलुगु देशम पार्टी से जुड़ी दो कंपनियों के शेयर हेरिटेज फूड्स और अमारा राजा पिछले तीन दिनों में 34% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। आज हेरिटेज फूड्स का शेयर 4.47% की तेजी के साथ 628 रुपए पर पहुंच गया। वहीं अमारा राजा एनर्जी के शेयर में भी 4.98% की तेजी है।

.

अमारा राजा के MD जय देव गल्ला पार्टी के पूर्व सांसद हैं, जबकि हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। ये कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है। तेलुगु देशम पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। वहीं ये पार्टी NDA का हिस्सा है। केंद्र की नई सरकार के गठन में इस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी ने 16 सीटें हासिल की है।

.

.

गुरुवार को अमेरिकी मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर 38,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 14 अंक गिरकर 17,173 के स्तर पर और S&P 500 इंडेक्स 1 अंक गिरकर 5,352 के स्तर पर बंद हुआ। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भी अपनी बिकवाली जारी रखी। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹6,867.72 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ₹3,718.38 करोड़ के शेयर खरीदे।

.

इससे पहले कल यानी 6 जून को सेंसेक्स 692 अंक की तेजी के साथ 75,074 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त रही। ये 22,821 के स्तर पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में 2.28% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.06% की तेजी रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। वहीं, टेक, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा, यह 4.43 % चढ़कर 1,323 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

.

.

Latest News