PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

Share बाजार में फिर देखने को मिली बहार, निवेशकों के खिले चेहरे,

stock-market-bse-sensex-nse-nifty-stock-market

.

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : शेयर बाजार में आज यानी 15 जनवरी 2025 को फिर से तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, 23,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.01% की बढ़त है। कोरिया के कोस्पी में 0.31% की तेजी देखने को मिल रही है।

.

.

वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.25% की गिरावट है। NSE के डेटा के अनुसार, 14 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,132 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,901 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 14 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.52% की तेजी के साथ 42,518 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.11% ऊपर 5,842 बंद हुआ। जबकि नैस्डैक इंडेक्स में 0.23% की गिरावट रही। स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का

.

.

इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 16 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 20 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इससे पहले कल यानी 14 जनवरी को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 169 की तेजी के साथ 76,499 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी तेजी रही, ये 90 चढ़कर 23,176 के स्तर पर बंद हुआ था।

.

Latest News