PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, कांग्रेस नेता द्वारा दायर रिट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को भेजा नोटिस,

sc-notice-centre-and-election-commission-jairam-rameshs-plea-against-amendments-election-rules-of-1961

.

.

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा दायर रिट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। 17 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह तक जवाब देना होगा। इस याचिका में चुनाव नियम, 1961 में संशोधन को चुनौती दी गई है। यह नियम कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को

.

.

सार्वजनिक निरीक्षण के लिए रोके जाने को लेकर है, जिस पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने CCTV कैमरे और वेबकास्टिंग फुटेज के साथ-साथ उम्मीदवारों की वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के सार्वजनिक निरीक्षण को

.

.

रोकने के लिए इलेक्शन से संबंधित नियम में बदलाव किया है, जिससे उनका दुरुपयोग रोका जा सके। चुनाव आयोग की सिफारिश पर, केंद्रीय कानून मंत्रालय ने सार्वजनिक निरीक्षण के लिए रखे जाने वाले ‘कागजात’ या फिर दस्तावेजों के प्रकार को प्रतिबंधित करने के लिए चुनाव संचालन नियमावली, 1961 के नियम 93 में बदलाव किया है।

.