PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

स्किल कोर्स के साथ करियर बनाने का लक्ष्य : हंसराज महिला महाविद्यालय

hans-raj-mahila-maha-vidyalaya-shaping-career-with-skill-oriented-courses

.

PTB News “शिक्षा” : कौशल केन्द्र के अन्तर्गत कोर्स उपलब्ध करवाने वाले सर्वश्रेष्ठ संस्थान हंसराज महिला महाविद्यालय ने यह प्रमाणित कर दिया है कि भविष्य में स्किल्ड वर्क फोर्स की ही जरूरत रह जाएगी। हंसराज महिला महाविद्यालय में तीन एम.वॉक प्रोग्राम-वेब टेक्नालिजी एंड मल्टीमीडिया, कास्मेटालिजी एंड वैलनेस, मैंटल हैल्थ काउंसलिंग तथा आठ बी.वॉक प्रोग्राम-बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस, वेब टेक्नालिजी एंड मल्टीमीडिया, कास्मेटालिजी एंड वैलनेस, फैशन टैक्नालिजी, जर्नलिजम एंड मीडिया, मेंटल हैल्थ काउंसलिंग, ई-कामर्स एंड डिजीटल मार्किटिंग, योगा एंड फिटनेस सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि +2 पास किसी भी आयु वर्ग की महिला/छात्रा इन कोर्सों में दाखिला ले सकती है। इन कोर्सों का सिलेबस संबंधित सेक्टर स्किल काउंसिल तथा इंडस्ट्री पार्टनर के साथ मिलकर बनाया गया है ताकि इंडस्ट्री-अकादमिया अंतर को कम किया जा सके। छात्राओं में बेहतरीन इंडस्ट्री एक्सपोजर दिया जाता है। कालेज ने 100 से भी अधिक इंडस्ट्री पार्टनर के साथ तथा 9 सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ एमओयू साइन किया हुआ है।

.

.

इन कोर्सों में मल्टीपल एंट्री व एग्जिट की सुविधा भी उपलब्ध है। कोर्स पूरा होने के बाद एनईपी-2020 के अनुसार क्रैडिट अकादमिक बैंक में स्टोर भी हो जाते हैं। कालेज के पास इंफ्रास्ट्रक्चर व बेहतरीन लैब्स की सुविधा है। यह बताना जरूरी हो जाता है कि बी.वॉक व एम.वॉक कोर्स ग्रैजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के समान ही है।

.

.

प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि छात्राओं को दोहरा लाभ मिलता है। यूनिवर्सिटी से डिग्री तथा सेक्टर स्किल काउंसिल से सर्टीफिकेशन जो कि वैश्विक स्तर पर मान्य है। यह कोर्स छात्राओं को उचित स्किल प्रदान कर सफल उद्यमी बनाने के योग्य बनाते हैं। कोर्स पूरा होने पर शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए असिस्टेंस भी दी जाती है। बहुत सी छात्राएं पहले ही प्लेसमेंट प्राप्त कर चुकी हैं।

.

.