PTB News

Latest news
पंजाब में ग्रेनेड हमलों के मास्टर माइंड तक पहुंची पुलिस, किया गिरफ्तार, 5 लाख का रखा था इनाम, University के कैंपस में हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, पांच की मौत, छह गंभीर रूप से हुए घायल, जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रनेड हमले के बाद सरकार ने सिक्योरिटी को लेकर लिय... जालंधर, रात को मनाया बेटी का जन्मदिन, सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, दो बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साय... पंजाब, नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर SHO और सहायक SHO को किया निलंबित, तूफान की वजह से गाडिय़ां हुई क्षतिग्रस्त, घरों की छतें तक उड़ीं, भारी तूफान की वजह से हिमाचल में पावर... कपूरथला, सरकारी अस्पताल के दो कर्मचारी फर्जी डोप टेस्ट रिपोर्टें के बदले रिश्वत लेने के आरोप में विज... पंजाब शिक्षा क्रांति: जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों में 2.02 करोड़ रुपये के विकास कार्य समर्पित पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में ‘पंजाबी आलोचना: ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य’ पर राष्ट्रीय वेबि... सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विद्यार्थियों के लिए जीवंत गतिविधियाँ आयोजित कीं,
Translate

जालंधर-कपूरथला के दो युवकों ने दिया लड़का-लड़की को विदेश भेजने का झांसा, फिर कर लिया अपहरण, गिरफ्तार,

punjab-police-amritsar-sri-lankan-boy-and-girl-kidnapped-two-arrested

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / अमृतसर : जालंधर और कपूरथला के दो युवकों को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्होंने विदेश भेजने के नाम पर एक श्रीलंका के लड़के और लड़की का अपहरण किया था और फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने दोनों को वारदात के 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नीलूजीतन निवासी श्रीलंका ने बताया कि वो अपने दोस्त जहान, करबिका, ललित पियांथा,

.

.

कनिष्क और सुमर्धन के साथ 2 दिसंबर को भारत घूमने आया था। उसे दिल्ली में श्रीलंका का युवक असिथा मिला जिसे वो पहले से जानते नहीं थे। असिथा ने नीलूजीतन से कहा कि वो उनका अल्बानिया का वर्क वीजा लगवा देगा। जिसके बाद उसके सारे दोस्त वर्क वीजा के लिए सहमत हो गए। इसके बाद असिथा उन्हें दो अन्य लोगों से मिलवाने ले गए। जिन्होंने उनके सभी पांचों के वीजा लगवाने के लिए 3000 डॉलर लिए।

.

उसके बाद उन दोनों का फोन आया कि 27 दिसंबर को बताया कि दो आदमी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन का वीजा लग गया है और उन्हें लेकर अमृतसर आ जाएं। जिसके बाद 29 दिसंबर को वो अमृतसर पहुंचे, जहां से वह दोनों उनके साथी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन को लेकर रात को ही गाड़ी से चले गए। अगले दिन उन्होंने वीडियो कॉल की कि वो दोनों को मार देंगे, अन्यथा उन्हें 8000 यूरो दिए जाएं।

.

.

जिसके बाद नीलूजीतन अमृतसर के रामबाग पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन ट्रेस करते हुए होशियारपुर इलाके में पहुंची और होशियारपुर पुलिस की मदद से जालंधर ग्रामीण इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी कपूरथला और इंद्रजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

.

पुलिस ने बताया कि अंकित विदेश से डिपोर्ट होकर भारत आया है, वहीं पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी एक और साथी को गिरफ्तार करना है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि श्रीलंका से आए नागरिक सुरक्षित हैं और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अपहरण के समय प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।

Latest News