PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

Board Exam देने वाले छात्रों के लिए अच्छी ख़बर, अब नहीं होंगे Fail

students-will-no-longer-fail-from-cbse-board-classes

PTB न्यूज़ शिक्षा : सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को बढ़ाने और असफलता के डर को कम करने के लिए एक बड़ी पहल की है। बोर्ड ने घोषणा की है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में यदि कोई छात्र विज्ञान, गणित या सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में से किसी एक में फेल होता है तो उस विषय को छठे अतिरिक्त स्किल विषय से बदला जाएगा।

.

.

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनके कमजोर विषयों में असफलता से बचाने के साथ-साथ स्किल- आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। बोर्ड ने 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए 22 कौशल विषय शामिल किए हैं, जो छात्रों को पारंपरिक पढ़ाई के अलावा व्यावसायिक और तकनीकी कौशल में दक्षता प्राप्त करने का मौका देते हैं। रिटेल, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजार, पर्यटन, ब्यूटी एंड वैलनैस, कृषि,

.

खाद्य उत्पादन, फ्रंट ऑफिस ऑप्रेशन, बैंकिंग और बीमा, मार्कीटिंग और बिक्री, स्वास्थ्य देखभाल, अपैरल, मल्टी मीडिया, मल्टी स्किल फाऊंडेशन कोर्स, ए, आई., फिजीकल एक्टीविटी ट्रेनर, डेटा साइंस, इलैक्ट्रोनिक्स और हार्डवेयर, फार्मास्यूटिकल और बायोटैक्नोलॉजी के लिए फाऊंडेशन स्किल्स, डिजाइन थिकिंग और इनोवेशन।

.

.

स्कोरिंग का उदाहरण:—

* विषय 1: भाषा 1 (अधिकतम अंक: 100)

* विषय 2: भाषा 2 (अधिकतमअंक : 100)

* विषय ३: विज्ञान (अधिकतमअंक : 100)

* विषय 4 : गणित (अधिकतम अंक: 100)

* विषय 5: सामाजिक विज्ञान (अधिकतम अंक: 100)

* विषय 6 (स्किल विषय) : छठा अतिरिक्त विषय (अधिकतम अंक : 100)

.

.

यदि छात्र सामाजिक विज्ञान में असफल होता है तो स्किल विषय का स्कोर उसके कुल स्कोर में शामिल किया जाएगा। CBSE ने कहा है कि छात्रों का प्रदर्शन बैस्ट ऑफ फाइव के आधार पर आंका जाएगा। इसका मतलब है कि यदि कोई छात्र विज्ञान, गणित और सामाजिक बिज्ञान जैसे तीन अनिवार्य विषयों में किसी एक में असफल होता है तो स्किल विषय (छठे अतिरिक्त विषय) को स्कोर में शामिल कर उसके प्रतिशत की गणना की जाएगी।