PTB News

Latest news
चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे

जालंधर में नव वर्ष की शुरुआत में चली गोली, फाइनेंसर की हुई मौत, फैली सनसनी,

financier-was-shot-dead-in-defence-colony-in-jalandhar-early-in-the-morning

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नव वर्ष की शुरुआत पर गोली चलने की सुचना से हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक फाइनेंसर ने कर्ज से परेशान होकर खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमरदीप सिंह के रूप में हुई है। यह घटना थाना कैंट के अंतर्गत आती न्यू डिफेंस कॉलोनी में हुई है। इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया।

.

.

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए थाना कैंट की उप चौकी परागपुर के इंचार्ज मदन सिंह ने मीडिया के बंधुओं को बताया कि अमरदीप फाइनेंसर था। बीती मंगलवार की देर रात उन्हें सूचना मिली की न्यू डिफेंस कॉलोनी में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है।

.