Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
new-mayor-jalandhar-vaneet-dhir-jalandhar-aap-party-senior-deputy-mayor-balbir-singh-bittu-deputy-mayor-malkit-singh

जालंधर, नवनियुक्त मेयर विनीत धीर ने पदभार ग्रहण करते ही, शहर के विकसित व करप्शन को लेकर बनाई रणनीति,

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज यानि शनिवार को जालंधर शहर के लोगों को नया मेयर मिल गया। आप पार्टी के नेता विनीत धीर जोकि बड़े अंतर से चुनाव जीते और पार्षद बने को पार्टी हाईकमान ने जालंधर मेयर के पद का ऐलान कर दिया। आज विनीत धीर के पदभार संभालने पर उनके समर्थकों में भारी जोश देखने को मिला।

.

.

इस दौरान विनीत धीर ने पदग्रहण करते ही मीडिया से बातचीत करते हुए आने वाले 5 सालों में जालंधर को विकसित शहर बनाने की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी आम आदमीं पार्टी जालंधर और पंजाब के लोगों को हर सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में करप्शन को लेकर जो जीरो टॉलरेंस पॉलिसी चला रहे हैं, उसी प्रकार जालंधर नगर निगम में भी अब कॉम्प्शन देखने को नहीं मिलेगी।

.

.

इस दौरान नवनियुक्त मेयर विनीत धीर ने कहा कि मुझे लगता है कि राजनीति सिर्फ चुनाव तक ही होनी चाहिए। अब चुनाव हो गए हैं तो हमारे शहर जालंधर को विकास की बहुत जरूरत है। हम सभी मिलकर विपक्ष को साथ लेकर जालंधर को एक डेवलप सिटी बनाने की ओर लेकर जाएंगे। हम पूरी ईमानदारी के साथ अपने सीनियर नेताओं के साथ मिलकर शहर में काम करेंगे।

.

.

उन्होंने आगे यह भी कहा कि जो मूलभूत जरूरतें हैं उनको पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, चाहे वह फिर सीवरेज की हो, गंदे पानी की हो, स्ट्रीट लाइट्स की, कई जगह सड़कें बनने वाली हैं, स्ट्रीट डॉग्स की जो समस्याएं हैं उन्हें पूरी प्लानिंग के तहत सुलझाने की हर तरह से कोशिश की जाएगी। यही नहीं जालंधर का रेवेन्यू भी बढ़ाया जाएगा, ताकि शहर के विकास में किसी किसम की कमीं ना रहे।

.

.

नवनियुक्त मेयर विनीत धीर ने आगे यह भी कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में शहर में थोड़ी सख्ती भी की जाए, लेकिन इसका फयदा भी शहर के लोगों की ही बेहतरी के लिए ही किया जायेगा। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि जो भी पहले स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को लेकर घोटाले हुए हैं। उसकी भी गहराई के साथ जांच करवाई जाएगी, इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया जायेगा, जिससे जनता का पैसा जनता पर ही सही और ईमानदारी से लगाया जा सके।

.