PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर इस प्रसिद्ध होटल में फैली सनसनी, 2 पुलिस कॉस्टेबल लिए हिरासत में,

himachal-pardesh-kangra-dharamshala-chamba-year-last-night-murder-case

PTB Crime न्यूज़ धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी में न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर एक होटल में मारपीट और इसमें होटल के जनरल मैनेजर की मौत का मामला सामने आया है। मारपीट के आरोप पुलिस के जवानों पर लगे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और 2 पुलिस कॉस्टेबल को हिरासत में ले लिया है। 

.

होटल कर्मी की हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बनीखेत बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया और दो घंटे से अधिक समय से धरना दे रहे हैं और आरोपी पुलिस जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना के अनुसार, पुलिस के तीन जवान बीती रात को बहलून कैंट के पास ड्यूटी दे रहे थे। DSP हेमंत ठाकुर ने बताया कि रात एक बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद

.

.

जवान नेचर वैली होटल बनीखेत में डिनर करने गए। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल अनूप की होटल के कर्मचारी सचिन के साथ किसी बात को लेकर बहस और लड़ाई हो गई। तब होटल के जनरल मैनेजर ​​​​​​​राजें​​​​​​​द्र मल्होत्रा, एक अन्य वेटर इन्हें छुड़ा रहे थे। इनके समझाने के बाद झगड़ा शांत हुआ। मगर कुछ देर बाद जब ये होटल से बाहर निकले और राजें​​​​​​​द्र मल्होत्रा भी

.

himachal-pardesh-kangra-dharamshala-chamba-year-last-night-murder-case

पुलिस जवानों को लौट जाने को कह रहा था। तब होटल की पार्किंग एरिया के पास दोबारा गुथमगुत्था हो गए। इस दौरान जनरल मैनेजर राजें​​​​​​​द्र मल्होत्रा की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वहीं होटल कर्मचारी सचिन गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक जनरल मैनेजर खजियार का रहने वाला है, 

.

.

वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। DSP हेमंत ठाकुर ने बताया कि होटल कर्मियों और पुलिस जवानों के बीच क्यों झगड़ा हुआ। इसकी तप्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के दो जवान अनूप और सचिन को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि इनकी ड्यूटी न्यू ईयर पार्टी की वजह से ​​​​​​​डलहौजी में लगाई थी। मूल रूप से इनकी पोस्टिंग चंबा के तीसा में है।

.