PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एचएमवी की छात्राओं के लिए सिनर्जी पैथालॉजी लैब का दौरा,

Students of HMV Visited Synergy Pathology Lab

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशानुसार हंस राज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सिनर्जी पैथालॉजी लैब का दौरा किया। इस दौरे में बी.एस.सी. (मेडिकल) की छात्राएं व जुलॉजी विभाग से डॉ. साक्षी वर्मा साथ थी।

इस दौरे का उद्देश्य छात्राओं को मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नालोजी मे प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की प्रैक्टिकल जानकारी देना था। जुलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को लैब भ्रमण में उत्सुकतापूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा इस विजिट की प्रोजैक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए कहा।

लैब की एमडी डॉ. दीक्षा चौधरी ने छात्राओं को लैब के विभिन्न उपकरणों का परिचय दिया, सुरक्षा के नियम बताए, रक्त व अन्य नमूनों को एक करने व स्टोरेज की तकनीक बताई गई तथा सैंपल लेते समय बरती जाने सावधानियां भी बताईं।

लैब स्टाफ ने छात्राओं को पूरी लैब का दौरा करवाया जिसमें रजिस्ट्रेशन, काउंटर सैंपल कलैक्शन, हीमाटोलॉजी लैब, माइक्रोबायोलॉजी लैब तथा हिस्टोपैथालॉजी लैब शामिल थी। छात्राओं ने विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली को समझा। डॉ. साक्षी वर्मा ने प्लांटर भेंट कर डॉ. दीक्षा चौधरी का धन्यवाद किया।

Latest News