PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने चारों साहिबज़ादों की शहादत को किया याद,

students-of-innocent-hearts-remembered-the-martyrdom-of-four-sahibjadas

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहीदी दिवस को समर्पित प्रार्थना सभा में सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों को याद किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से साहिबज़ादों की शहादत को याद करते हुए व्याख्यान और कविताएँ प्रस्तुत की गईं। एक विद्यार्थी द्वारा पोष महीने के इतिहास से परिचित कराया गया।

.

.

.

कुछ विद्यार्थियों ने साहिबज़ादों के बुलंद हौसलों और बहादुरी का वर्णन करने वाली वीर रस से भरपूर जोशीली कविताएँ गाकर उन्हें याद किया। इन गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि दशम गुरु जी के चारों साहिबज़ादों ने कैसे धर्म की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही जान कुर्बान कर दी।

.

.

.

विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म की खातिर किस तरह अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, इसलिए सिक्ख इतिहास में गुरु जी को सरबंसदानी के नाम से भी याद किया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा दसवें गुरु जी के परिवार की शहादत को कोटि-कोटि नमन किया गया।

.

.

.