PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने ज़ोनल स्तर टूर्नामेंट जीतकर किया ग्रुप का नाम रोशन,

students-of-st-soldier-group-of-institutions-shinned-in-zonal-level-competition

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने ज़ोनल स्तर के टूर्नामेंट में भाग लिया और विभिन्न खेल आयोजनों में अपनी प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन किया। ग्रुप के छात्र व छात्राओं दोनों ने शतरंज, क्रिकेट, बास्केटबॉल और तायक्वोंडो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

.

.

इन खेलों का आयोजन पंजाब सरकार के ज़ोनल सचिव डेराबसी द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया और इन आयोजनों में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किए। उपलब्धि वाले छात्र इस प्रकार हैं: शतरंज में कक्षा 9 के सोनल ने अंडर-17 (बालक) वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

.

.

क्रिकेट अंडर-14 वर्ग में पनव कामरा और फरहान 2 लड़कों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया। क्रिकेट अंडर-17 (बालक) वर्ग में तृतीय स्थान एवं 4 छात्रों का जिला स्तर पर चयन हुआ। क्रिकेट अंडर-17 (बालिका) वर्ग में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तर पर चयनित हुईं।

.

लड़कों के बास्केटबॉल अंडर-19 वर्ग में ज़ोनल स्तर पर पूरब नेगी, वीर और समर्थ ने चौथा और लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। ताइक्वांडो में 8वीं कक्षा के तेजवीर सिंह का 42 किलोग्राम भार वर्ग में जिला स्तर के लिए चयन हुआ। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

.

.