PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस फ्लैट से दबोचा,

Surjanjit Chatha accused of Kabaddi player Sandeep Nangal Ambia Murder arrested by Jalandhar Police Punjab PTB News

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या के आरोपी सुरजनजीत सिंह चट्ठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंबिया की पत्नी रुपिंदर कौर की लगातार वीडियो वायरल होने के बाद प्रेशर में आई पुलिस ने चट्ठा को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया है। रूपिंदर कौर यूके व कनाडा से लगातार लाइव होकर आरोप लगा रही थी कि संदीप की हत्या में साजिशकर्ता सुरजन चट्ठा को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

चट्ठा को गुरुवार तड़के उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में देहात पुलिस को सौंप दिया गया। चट्ठा इन दिनों भारत आया हुआ था। चट्ठा नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन का प्रधान है और कनाडा का नागरिक है। नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजनजीत सिंह चट्ठा का वर्चस्व लंबे समय से कबड्डी पर रहा है। 2019 के बाद से लगातार परिस्थितियां बदलती रहीं, जिसमें नॉर्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजनजीत सिंह चट्ठा,

रॉयल किंग्स क्लब के सर्बजीत सिंह शब्बा थियाड़ा व ओंटारियो कबड्डी क्लब के प्रधान सुक्खा मान काफी कमजोर होने लगे थे। असल में संदीप नंगल अंबिया ने मेजर कबड्डी लीग की शुरुआत कर दी थी, जिसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी जुड़ गया। उसके भाई की टीम भी मेजर कबड्डी लीग यानी संदीप नंगल अंबिया के साथ खेलने लगी थी।

Latest News