PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Thailand जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर, अब नहीं लगेगी Visa फ़ीस, कब तक रहेगी छूट, किस-किस देश को मिलेगा इसका फायदा,

thailand-tourist-visa-scraps-visa-requirement-for-indian-travellers-big-news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारत से थाईलैंड की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। अब भारतीयों को थाईलैंड की यात्रा के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी। थाईलैंड के एक सरकारी प्रवक्ता ने मीडिया से संबंधित चैनलों के पत्रकारों को बताया है कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक, यह छूट अगले महीने से मई 2024 तक दी जाएगी।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने आगे यह भी कहा है कि भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के Thailand में प्रवेश कर सकते हैं। Thailand यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील देने की संभावना तलाश रहा है, जिसमें VIsa छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि का विस्तार करना शामिल है।

.

.

फिलहाल भारत के यात्रियों को 2 दिन के Thailand के वीजा के लिए 2000 Thai Bahts (लगभग 4605.64 भारतीय रूपये) का भुगतान करना अनिवार्य है। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है। जिसमें यात्रा उद्योग सबसे अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करता है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार Bank of Thailand के आंकड़ों के मुताबिक, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12% और नौकरियों में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देता है। फुकेत टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष थानेथ तांतीपिरियाकिज ने अगस्त में ब्लूमबर्ग को बताया था कि आवेदन शुल्क को खत्म करना चीन और भारत के आगंतुकों को Visa छूट देने की तुलना में आदर्श होगा।

.

Latest News