PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सुबह – सुबह चली गोलियां, घात लगाकर बैठे आरोपी ने चलाई गोलियां, एक की मौत, एक घायल,

the accused sitting in an ambush fired bullets one killed one injured

PTB Crime News ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अंतर्गत हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीकांड हुआ है. गोलीकांड में महिला की मौत और एक शख्स घायल है. पंजाब और हिमाचल की पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, दौलतपुर के सुरंगद्वारी के नजदीक बाइक सवार महिला और पुरुष पर फायरिंग की गई है. हमले में एक महिला की मौत हो गयी है, जबकि एक युवक घायल है.

दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जिला होशियारपुर के अंतर्गत थाना गढ़दीवाला के गांव टेंटपला का रहने वाला रजनीश सपुत्र सुखराम जब अपनी मासी रक्षा के साथ अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब से दौलतपुर चौक आ रहा था. जैसे ही पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुनसान क्षेत्र में पहुंचा, तो पहले से हमले की फिराक में बैठे रिश्ते में रजनीश के भतीजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इससे रक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल रजनीश को राहगीर आनन फानन में सीएचसी दौलतपुर चौक लाया गया.

रजनीश की दाहिनी बाजू में गोली लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद रजनीश को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. उधर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कारवाई शुरू कर दी. चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने हिमाचल पंजाब सीमा पर गोलीबारी की घटना में एक युवक के घायल होने और एक महिला की मौत की पुष्टि की है. साथ ही बताया कि पुलिस गोलीबारी के घटनास्थल को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित कर रही है कि मामला हिमाचल क्षेत्र का है अथवा पंजाब क्षेत्र का जांच जारी है.