PTB Accident News नवांशहर : गांव सनावा के पास कार चालक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई / थाना सदर नवांशहर पुलिस ने हादसे के आरोप में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है / पुलिस को दी शिकायत में गांव छदौड़ी के रहने वाले कुलवंत सिंह ने बताया कि उसके पिता कश्मीर सिंह मोटरसाइकिल पर व उसका चाचा हरबंस सिंह स्कूटर पर गांव सनावा से गांव आ रहे थे /
इसी दौरान गांव सनावा के पास बलाचौर से आ रहे एक कार चालक ने अपनी कार से उसके पिता के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी / इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए / कार चालक ने अपनी कार में लाकर उन्हें सिविल अस्पताल बलाचौर में दाखिल करवाया /
उसके पिता को दाखिल करवाते समय कार चालक ने अपना नाम राजेश्वर संधू लिखवाया था / इसके बाद कार चालक अस्पताल से खिसक गया / बाद में अस्पताल में उसके पिता की मौत हो गई / पुलिस ने जांच के बाद राजेश्वर संधू के खिलाफ केस दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है /




























