PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा दिए जाएंगे तीन विशेष गतका अवॉर्ड: गरेवाल,

Three Special Gatka Awards will be given by the National Gatka Association Garewal Punjab

PTB News Sports चंडीगढ़ : विश्व गतका फैडरेशन से मान्यता प्राप्त और गतका की सबसे पुरानी रजिस्टर्ड खेल संस्था ‘नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ द्वारा स्थापित किए गए तीन महत्वपूर्ण गतका अवॉर्ड 20 मई को गतका जगत से जुड़ी विभिन्न सख्शियतों, बेहतरीन खिलाडिय़ों और कीमती योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से एक तश्तरी, शाल और रोल ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा।

आज यहाँ यह जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान स. हरजीत सिंह गरेवाल स्टेट ऐवॉर्डी ने बताया कि यह अवॉर्ड साल 2022 के लिए प्रदान किए जाएंगे और इन अवॉर्डों की निष्पक्ष चयन के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा एक उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी गठित की गई है। सर्वोच्च अवॉर्डों सम्बन्धी विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि सिख जंगजू कला गतके को खेल के तौर पर प्रफुल्लित करने, प्रचार एवं प्रसार में कीमती योगदान देने के लिए गतके का सर्वोच्च सम्मान ‘गतका गौरव अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा।

गतकाबाज़ों को नियमावली के मुताबिक गतके के गुण सिखाने, अधिक से अधिक प्रशिक्षण/रैफऱी कैंप लगाने, बड़ी संख्या में गतका खिलाड़ी/खिलाडिय़ों को तैयार करना, अपने राज्य और अन्य राज्यों में गतके के मान-सम्मान में वृद्धि करने वाले प्रशिक्षकों को ‘प्रैज़ीडैंट गतका अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गतकाबाज़ों के वर्ग में राष्ट्रीय खेल, अंतर-वर्सिटी मुकाबले, राज्य स्तरीय मुकाबले और विरासत संभाल मुकाबलों में बड़ी उपलब्धियां पाने के अलावा अधिक से अधिक गतका कोचिंग कैंप,

रैफऱी कोर्स/क्लीनिक और रिफरैशर कोर्स लगाने वाले बेहतरीन खिलाडिय़ों/खिलाडिय़ों को ‘एन.जी.ए.आई. गतका अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। गतका प्रमोटर स. गरेवाल ने बताया कि इन तीनों अवॉर्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन और विवरण भेजने की माँग की गई है। इन अवॉर्डों के लिए विवरण 8 मई तक एसोसिएशन की ई मेल NGAIAwards@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। इसके उपरांत कमेटी द्वारा चुने अवॉर्डियों की सूची एसोसिएशन की वैबसाईट www.Gatkaa.com पर प्रकाशित की जाएगी।

Latest News