PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ट्रैक्‍टर मार्च हुआ हिंसक, पुलिस वालों के पीछे लाठी लेकर दौड़े किसान, स्थिति तनावपूर्ण,

tractor march turns violent farmers run behind policemen with sticks

tractor march turns violent farmers run behind policemen with sticks

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्‍ली : देश की राजधानी में कई हफ्तों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्‍टर मार्च निकालने का ऐलान किया था / मंगलवार को निकाला गया यह मार्च अचानक से हिंसक हो उठा / हालात इतने खराब हो गए कि पुलिसकर्मियों को उग्र किसानों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े /

.

.

अक्षरधाम के पास तो पुलिस और किसानों में भिड़ंत भी हो गई / उत्‍तेजित किसानों ने ट्रैक्‍टर पलटने की कोशिश की और रोके जाने पर पुलिसकर्मियों को डंडे लेकर खदेड़ने लगे / हालात बेकाबू होता देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े / किसानों को अक्षरधाम के समीप से गुजरती हाईवे पर रोक दिया गया / दूसरी तरफ, सिंघु बॉर्डर से आने वाले किसान आउटर रिंग रोड पर आने के बाद ISBT की ओर मुड़ गए /

.

.

वहीं, आज सुबह खबर सामने आई थी कि किसानों की ट्रैक्‍टर परेड को ध्‍यान में रखते हुए यूपी पुलिस ने दिल्‍ली जाने के सभी रास्‍ते बंद कर दिए थे और लोगों से अपील की थी कि वे प्रतिबंधित रास्‍तों पर बिल्‍कुल न जाएं / अतिआवश्‍यक होने पर लोग केवल दो रास्‍तों का प्रयोग कर दिल्‍ली जाएं / यूपी पुलिस ने ट्रैक्‍टर परेड और लोगों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की थी / हालांकि, इसके बावजूद गाजीपुर बॉर्डर के जरिए हजारों किसान दिल्‍ली में घुस आए और पुलिस से उनकी झड़प भी हो गई /

.

इससे पहले गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक ने बताया था क‍ि यूपी गेट से निकलने वाले ट्रैक्‍टर परेड की वजह से गाजियाबाद से दिल्‍ली जाने वाले लगभग सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है / उन सभी रास्‍तों पर वाहन नहीं चलेंगे, जिन रास्‍तों से होकर ट्रैक्‍टर परेड निकलेगी / 

.

दिल्‍ली जाने का मुख्‍य रास्‍ता यूपी गेट को किसानों ने पहले से ही बंद कर रखा है / ऐसे में दिल्‍ली जाने के लिए दो रास्‍ते लगातार खुले रहेंगे / इनमें पहला रास्‍ता भोपुरा बार्डर से करावल नगर, यमुना विहार, हर्ष विहार होकर जाया जा सकेगा / गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन के लोगों को इस रास्‍ते से जाने पर करीब 18 किमी. लंबा चक्‍कर लगाना पड़ेगा / दिल्‍ली की सीमा में दाखिल हुए किसानों को डंडे से ट्रकों के शीशे तक फोड़ते देखे गया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

tractor march turns violent farmers run behind policemen with sticks