PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी खबर, जल्दी से निपटा लें बैंक के जरूरी काम, क्योंकि 2 दिन बंद रहेंगे Bank,

two-days-bank-closed-26-and-27-december-2024

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के हजारों अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी महासंघ ने 26 और 27 दिसम्बर 2024 को 2 दिन की हड़ताल करने की घोषणा की है। इस हड़ताल का उद्देश्य कार्य और जीवन में संतुलन, कर्मचारियों की कमी, राष्ट्रीय पैंशन योजना (PNB), भत्तों पर कर और संगठनों में भेदभाव जैसी समस्याओं का समाधान करवाना है।

.

.

अखिल भारतीय पंजाब नैशनल बैंक अधिकारी महासंघ ने पी.एन.बी. प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर बार-बार किए गए संवाद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। महासंघ के पंजाब प्रदेश महा सचिव कॉमरेड जतिंदर कुमार मल्होत्रा ने बताया कि संगठन ने राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड कृष्णा कुमार के नेतृत्व में 2 दिन की राष्ट्रीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

.

.

कॉमरेड मल्होत्रा ने यह भी कहा कि बैंक द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण और लाभ प्रबंधन में भेदभाव और डिजिटल टूल जैसे ‘उड़ान’ के जरिए प्रदर्शन मूल्यांकन में आने वाली समस्याओं को भी चिन्हित किया गया है। 26 और 27 दिसम्बर को होने वाली इस 2 दिवसीय हड़ताल के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। महासंघ ने सरकार और PNB प्रबंधन से अपनी मांगों पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।

.

.

उनकी मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:—
* 5 दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना, जिससे काम और जीवन के बीच संतुलन बनाया जा सके।
* मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त भर्ती करना।
* एन.पी. एस. के तहत पैंशन फंड मैनेजर चुनने की स्वतंत्रता।
* भत्तों पर लगने वाले कर को बैंक द्वारा भुगतान करना।
* 1 नवम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2023 की अवधि के लिए चिकित्सा सहायता।

.