PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

Vodafone-idea के ग्राहकों के लिए बुरी ख़बर, इस दिन से नहीं चला पाएंगे Internet, कॉल्स भी हो सकती है बंद,

vodafone idea customers will be in trouble internet will not be able run from november calls will also be closed

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अगर आप वोडाफोन आइडिया के ग्राहक हैं तो नवंबर से आपको कनेक्टिविटी को लेकर कई तरह की मुश्किलें खड़ी हो सकती है। दरअसल टावर सेवाएं देने वाली कंपनी इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया को चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ने उसके बकाया बिल का जल्द भुगतान नहीं किया तो वो नवंबर से उनके टावर का इस्तेमाल करने से रोक सकता है। अगर ऐसा होता है तो वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को नवंबर से कनेक्टिविटी नहीं मिल पाएगी, यानि मोबाइल कॉल से लेकर इंटरनेट तक की सेवाओं का वो इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

फिलहाल वोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ रुपये का बकाया है जिसमें से इंडस टावर का हिस्सा 7 हजार करोड़ रुपये का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कि इंडस टावर ने कड़े शब्दों में वोडाफोन आइडिया से बकाया चुकाने को कहा है। दरअसल कंपनी की बोर्ड बैठक में बढ़ते हुए बकाया पर चिंता जताई गई थी और पता चला था कि इसमें सबसे बड़ा हिस्सा वोडाफोन आइडिया का है जिसके बाद इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया को अक्टूबर तक पूरा बकाया चुकाने को कहा है।

जून तिमाही नतीजों में इंडस टावर का मुनाफा 66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 477 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं कंपनी के मुताबिक उसे इस अवधि में करीब 6200 करोड़ रुपये मिलने थे लेकिन वो प्राप्त नहीं हुए जिससे उसका मुनाफा लुढ़का है। बढ़ते बकाये की वजह से इंडस टावर को 1200 करोड़ रुपये के प्रोविजन करने पड़े हैं जिससे कंपनी पर दबाव बढ़ गया है।

जून तिमाही में वोडाफोन को कारोबारी गतिविधियों से जुड़े भुगतान बढ़ कर करीब 15 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। इसमें टावर फर्म्स को भुगतान, वेंडर और दूसरे सप्लायर्स को भुगतान शामिल हैं। कंपनी फिलहाल कर्ज और इक्विटी के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक वो इसमें सफल नहीं हुई है। जून के अंत तक वोडाफोन आइडिया पर कुल कर्ज 1.98 लाख करोड़ रुपये था। जिसमें से स्पेक्ट्रम से जुड़ा 1.16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

Latest News

Latest News