.
Woman beat immigration owner at Jalandhar’s Business Center
संबंधों को लेकर हुआ यह हाईप्रोफाईल ड्रामा, इस हंगामें का सभी ले रहे हैं अंदर ही अंदर मजा,
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर जहां सबसे ज्यादा आज कल इमीग्रेशन कंपनियों के मालिक जहां विद्यार्थियों को विदेश भेजने के लिए अपनाये जा रहे नए-नए प्लान को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं, वहीं कुछ इमीग्रेशन कंपनियों के मालिक अपने ही स्टॉफ की महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं /
..
शायद कुछ ऐसा ही बीते दिन शाम के करीब 5.30 बजे जालंधर के बस स्टेंड के पास स्थित बिजनेस सेंटर में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला जोकि उसी सेंटर में स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी में ऊँचे पद पर काम कर रही है को लेकर पहले एक इमीग्रेशन के मालिक का दूसरे इमीग्रेशन मालिक के साथ पहले विवाद हुआ, लेकिन जब इस बात का जब महिला को पता चला तो वह भी इस मामले में कूद गई /
.बताया जा रहा है कि यह सारा विवाद इस लिए बढ़ा क्योंकि दोनों इमीग्रेशन के मालिक एक ही महिला के साथ संबंधों में थे, लेकिन जब इस बात का दोनों को पता चला तो वह पहले आपस में उलझे और बाद में महिला के साथ, लेकिन महिला ने इस हंगामें में एक इमीग्रेशन वाले का साथ देना ही मुनासिब समझा और यह मामला उलझता ही चला गया और महिला ने इसी बीच दूसरे इमीग्रेशन कंपनी के मालिक की धुनाई कर डाली / यही नहीं इस दौरान महीला ने कई अभद्र भाषाओँ का उपयोग भी किया /
.इस हंगामें की आवाज सुनकर देखते ही देखते बिजनेस सेंटर के अंदर भीड़ भी एकत्रित हो गई / बताया जा रहा है कि जहां इस दौरान कुछ लोगों ने इस हंगामें में बीच बचाव कर मामले को सुलझाने के भी कोशिश की, लेकिन महिला का पारा इतना ज्यादा था की वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी / काफी देर बाद माहौल शांत हुआ और सभी वहां से चले गए, लेकिन आज जब फिर से बिजनेस सेंटर के भीतर स्थित ऑफिस खुले तो शाम तक इस हंगामें की चर्चा होती रही /
.
यही नहीं कुछ लोगों का कहना की इस हंगामें की कई लोगों ने तो फोटो और वीडियो बना ली है यही नहीं इस हंगामें का पूरा वीडियो विजिनेस सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो चूका है, लेकिन इस बात का जीकर पूरी तरह से किसी अनजान शक्श से करने को कोई भी तैयार नहीं है / फ़िलहाल इस मामले को अंदर कहते दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कहते हैं ना दीवारों के भी कान होते हैं ऐसी बातें किसी से छिपती नहीं हैं उजागर हो ही जाती हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Woman beat immigration owner at Jalandhar’s Business Center




































