.
MLA RINKU DIRECTS OFFICERS TO ENSURE FULL-PROOF ARRANGEMENTS FOR THE SHOBHA YATRA TO MARK PARKASH UTSAV OF SRI GURU RAVIDASS JI ON FEB 8
विधायक रिंकू ने शोभा यात्रा से संबंधित आधिकारियों के साथ की मीटिंग,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिमी के विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू ने आधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव से संबंधित 8 फरवरी को निकाली जा रही शोभा यात्रा के लिए पुख्ता प्रबंधों को विश्वसनीय बनाया जाये /
..
विधायक रिंकू जिनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जनरल) जसबीर सिंह, डिप्टी कमिश्नर पुलिस नरेश कुमार डोगरा भी उपस्थ्ति थे ने नजदीक रविदास चौक में आधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सिविल, पुलिस और नगर निगम की तरफ से श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव से संबंधित आयोजित की जा रही शोभा यात्रा को सुचारू ढंग से पूर्ण करने के लिए जरुरी प्रबंध किये जाएंगे /
.विधायक रिंकू ने पुलिस विभाग को कहा कि शोभा यात्रा जोकि शहर के अलग अलग स्थानों से होती हुई गुजरेगी के दौरान सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध करने के अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया जाये / उन्होंने पुलिस विभाग को यह भी कहा कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात को निर्विघ्न चलाने के लिए रूट भी तबदील किये जायें /
.रिंकू ने नगर निगम जालंधर को शोभा यात्रा के रास्तों की साफ सफाई, पीने वाले पानी और सजावट को भी विश्वसनीय बनाने के लिए कहा गया / उन्होंने बिजली बोर्ड के आधिकारियों को कहा कि शोभा यात्रा और समागम के दौरान निर्विघ्न बिजली सप्लाई के अतिरिक्त ढीले तारों की मुरमत को विश्वसनीय बनाया जाये / उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आधिकारियों को कहा कि डाक्टरी सहायता टीम भी तैनात की जाये /
.
विधायक रिंकू ने जिला प्रशासन को कहा कि समागम को पूरे धार्मिक रीति रिवाजों अनुसार मनाने के लिए जरुरी प्रबंध किये जायें / रिंकू ने मीटिंग के दौरान अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलवाया कि जिला प्रशासन द्वारा शोभा यात्रा और राज्य स्तरीय समागम के लिए पुख्ता प्रबंध किये जाएंगे / इस अवसर पर अतिरि1त कमिशनर नगर निगम बबीता कलेर, एस.डी.एम.जलंधर-1 डॉ. जय इन्द्र सिंह, डीसीपी ट्रैफिक नरेश डोगरा, ए.डी.सी.पी. पी.एस. भंडाल, सहायक कमिशनर पुलिस एच.एस.भल्ला, सहायक सिविल सर्जन डॉ.गुरमीत कौर दुग्गल और अन्य भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
MLA RINKU DIRECTS OFFICERS TO ENSURE FULL-PROOF ARRANGEMENTS FOR THE SHOBHA YATRA TO MARK PARKASH UTSAV OF SRI GURU RAVIDASS JI ON FEB 8




































