PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

के.एम.वी. द्वारा कॉलेजीएट स्कूल की छात्राओं के लिए वैश्विक स्तरीय बिल्डिंग,

World Class Building for KMV Collegiate Students

World Class Building for KMV Collegiate Students

अत्याधुनिक स्टेटऑफ-द-आर्ट लैब्स छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ज्ञान प्रदान करने में सहायक,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB “शिक्षा” न्यूज़ : के.एम.बी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर अपनी छात्राओं को वैश्विक स्तरीय शिक्षा तथा शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है / इसी मकसद के साथ के.एम.वी.के विशाल कैंपस में स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट कॉलेजिएट स्कूल की बिल्डिंग संपूर्ण तौर से अत्याधुनिक सुविधाओं तथा टेक्नोलॉजी से लैस है /

.

.

इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि अपने 136 वर्षों के शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण में अग्रणी संस्था के गौरवमई इतिहास की गवाही देता कन्या महाविद्यालय मौजूदा समय में शिक्षा में उत्तमता तथा वैश्विक स्तरीय शिक्षा का समानार्थी है / अध्यापन में इनोवेटिव मार्गों को खोलने में अग्रणी तथा हज़ारों ही छात्राओं को उचित शिक्षा प्रदान कर जिम्मेदार नागरिक और तजुर्बेकार इंसान बनाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण नए मापदंडों को विद्यालय द्वारा स्थापित किया गया है /

.

.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि गंभीर विश्लेषण तथा संकल्प के आधार पर बनाई गई 10+1 तथा 10+2 की छात्राओं के लिए यह बिल्डिंग शिक्षा में वैश्विक स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवा रही है तथा यह सुविधाएं कन्या महाविद्यालय को उच्च लीग में शामिल करती हैं / हाई एंड i7 कंप्यूटर सिस्टम के साथ हाइटेक कंप्यूटर लैबस, स्टेट-ऑफ-दी- आर्ट साइंस लैबोरेट्रीज, पूर्ण कुशलता के साथ बनाई गई खुली हवादार कक्षाओं के साथ-साथ उच्च स्तरीय लाइब्रेरी की सहूलियत भी छात्राओं की सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने को केंद्र में रखकर ही स्थापित की गई है /

.

.

अंत में उन्होंने कहा कि डी.बी.टी. भारत सरकार द्वारा स्टार कॉलेज स्टेटस तथा फिस्ट ग्रांट प्राप्त भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय अपनी छात्राओं को वैश्विक स्तरीय सुविधाओं तथा आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने में सफल रही है / छात्राओं के हुनर का विकास करने के लिए किए जाते प्रयत्न इसकी सफलता तथा छात्राओं की शख्सियत के विकास का आधार है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

World Class Building for KMV Collegiate Students

Latest News