PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शहर के स्ट्रीट फ़ूड विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट करेगा जागरूक, सेंट सोल्जर और पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ करार,

St. Soldier Hotel Management will provide training to city's street food vendors towards hygiene

St. Soldier Hotel Management will provide training to city’s street food vendors towards hygiene

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB “शिक्षा” न्यूज़ : शहर में स्ट्रीट फ़ूड विक्रेताओं को स्वच्छता और टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूक करने के लिए पंजाब सरकार की पहल में सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग का पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीच्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, (पी.जी.आई एम.ई.आर) चंडीगढ़ के साथ करार हुआ /

.

.

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस पहल के लिए पीजीआई के प्रोफेसर और हैड डॉ.अमरजीत सिंह (एम.डी) द्वारा सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट का चयन किया गया / श्री चोपड़ा ने कहा कि सेंट सोल्जर हमेशा समाज में जागरूकता और कुछ कर दिखाने के लिए अग्रणी रहा है और शहर में लोगों को मिल रहे स्ट्रीट फ़ूड को बेहतर बनाने के लिए मिले इस अवसर में संस्था अपना पूरा योगदान देगी /

.

.

प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने बताया कि सेहत को स्वस्थ रखने के लिए सबसे एहम फ़ूड सेफ्टी होती है और अगर इसे सुधारा जाए तो बहुत सी बिमारियों को ख़त्म किया जा सकता है और इसके साथ गर्मी के मौसम में फ़ूड को ख़राब होने से बचाने के लिए विशेष जानकारी दी जाएगी / श्री चोपड़ा ने बताया कि इस पहल को कुछ ही दिनों में शुरू किया जायेगा जिसमें प्रिंसिपल प्रो.संदीप लोहानी और फैकल्टी मेंबर्स इसकी जानकारी देंगें /

.

.

उन्होंने बताया कि इस पहल से ना केवल शहरवासियों को स्वच्छ चीजें मिलेंगी उसके साथ ही विक्रेताओं की गुणवत्ता बढ़ेगी जिससे उनका काम बढ़ेगा / श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इस महामारी को तभी हराया जा सकता है जब हम सब इसके खिलाफ खड़े होंगे और मिलकर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

St. Soldier Hotel Management will provide training to city’s street food vendors towards hygiene