PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

एच.एम.वी. ने मनाया वल्र्ड हार्ट डे,

World Heart Day Celebrated at HMV

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के जुलॉजी विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशानुसार वल्र्ड हार्ट डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रेजेंटेशन तथा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्ट्रीम्स की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय, ‘यूका हार्ट फॉर एवरी हार्ट’ था।

जजों की भूमिका डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. जंतिदर व डॉ. अंजना भाटिया ने निभाई। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के जज डॉ. हरप्रीत सिंह व श्रीमती सलोनी शर्मा थे। बीएससी मेडिकल सेमेस्टर-5 की छात्रा दिव्या ने हार्ट को प्रकृति, मानवता व स्वयं के लिए प्रयोग करने का संदेश दिया। छात्राओं को दिल की बीमारियों व लक्षणों के प्रति जागरूक करने से संबंधित वीडियो भी दिखाई गई।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की तथा उन्हें सेहतमंद खुराक खाने व बेहतर जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। जुलॉजी विभागाध्यक्षा तथा डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए ताकि रोकामर्रा का जीवन सेहतमंद रहे।

सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टीफिकेट दिए गए तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती संगीता, श्री सुशील कुमार, श्री सुमित कुमार, डॉ. श्वेता, डॉ. नीतिका, श्रीमती पूर्णिमा, सुश्री हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के कनवीनर डॉ. साक्षी वर्मा तथा श्री रवि कुमार थे। लैब सहायक सचिन व राजिंदर ने प्रबंधन में सहयोग दिया

Latest News

Latest News