PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

के.एम.वी. स्वच्छता लीग में से अवार्ड फॉर मैक्सिमम पार्टिसिपेशन के साथ सम्मानित,

KMV receives award for Maximum Participation in Swacchta League from Municipal Corporation

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर सदा अपनी छात्राओं को उनके सर्वपक्षीय विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ को-करिकुलर एक्टिविटीज़ में भी सरगरम तौर पर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करता रहता है. एक नई प्राप्ति के अंतर्गत कन्या महा विद्यालय के द्वारा मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स, भारत सरकार की ओर से भारत स्वच्छता लीग के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया.

छात्राओं ने क्विज़, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन राइटिंग, ग्रेफिटी, रंगोली एवं स्वच्छता संकल्प में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर बड़ी गिनती में इनाम प्राप्त किए. उल्लेखनीय है कि कन्या महा विद्यालय को इसकी लगभग 160 छात्राओं के द्वारा शानदार प्रदर्शन के बल पर अधिकतम भागीदारी वाली संस्था के रूप में भी घोषित किया गया. छात्राओं ने स्वच्छता का महत्व दर्शाते हुए बेहद शानदार स्लोगन प्रदर्शित किए एवं स्वच्छ और हरे-भरे पर्यावरण को बनाए रखने का संदेश भी फैलाया.

फैशन डिज़ाइनिंग विभाग की छात्राओं के द्वारा सस्टेनेबल रंगोली, वेजिटेबल इको बैग, एग ट्रे आदि से बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट ड्रेस में सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त किए गए. छात्राओं ने स्वच्छ भारत पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं के द्वारा स्वच्छता विषय पर बनाई गई ग्रेफिटी को भी सभी ने खूब पसंद किया. इसके साथ ही छात्राओं ने अपनी असाधारण प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए नुक्कड़ नाटक में मनुष्य के लालच से तबाह हो रही धरती को बचाने का संदेश दिया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो.अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार उपलब्धि पर समूह छात्राओं को शाबाशी दी और बताया कि पिछले कुछ वर्षों से कन्या महाविद्यालय के द्वारा आयोजित होती विभिन्न गतिविधियां एवं एवं कार्यों में पर्यावरण के प्रभाव को मुख्य रखते हुए इस की स्वच्छता के लिए ज़िम्मेदारी के साथ जागरूकता फैलाई जा रही है.

इस विद्यालय के द्वारा 3 आर प्रिंसिपल (रिड्यूस, रीयूज़ एवं रीसायकल) के आधार पर ठोस, गीले, रासायनिक, बायोमेडिकल एवं ई वेस्टेज को संभालने के वैज्ञानिक तरीके भी अपनाए जा रहे हैं. आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि के.एम.वी. जालंधर शहर के ज़ीरो वेस्ट ज़ोन के रूप में कैंपस को विकसित करने के उद्देश्य के साथ इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और फिर इस मॉडल को कन्या महा विद्यालय उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत अपनाए गए गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी लागू करने की प्रतिबद्धता है.

इसके साथ ही उन्होंने इन सकारात्मक पहल कदमी के लिए डॉ. हरप्रीत कौर, अध्यक्षा, फैशन डिज़ाइनिंग विभाग, श्रीमती आशिमा साहनी, इंचार्ज,एन.एस.एस., श्री योगेश्वर हंस, अध्यक्ष, फाइन आर्ट्स विभाग, श्री सहजपाल, जे.एम.सी. विभाग, डॉ. प्रदीप अरोड़ा एवं डॉ. अनू शोभा के द्वारा किए गए प्रयासों की भी भरपूर प्रशंसा की.

Latest News

Latest News