PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

देश के इतिहास में बहुमत साबित नहीं हो पाने के कारण,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

येदियुप्पा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big “राजनीती” न्यूज़ बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा में बीएस येदियुप्पा ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है / वह सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाये और फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा का ऐलान कर दिया / इस्तीफे से पहले बीएस येदियुरप्पा ने भाषण दिया / भाषण के दौरान वह भावुक भी हो गए और उन्होंने इस दौरान कहा कि वह किसानों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे / उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सुशासन की वजह से बीजेपी ने 104 सीटें जीती हैं /

सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि बीजेपी आलाकमान ने पहले ही संकेत दे दिया था कि नंबर न होने की स्थिति में बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा दे देंगे, ताकि चुनावी साल में किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का आरोप न लगे / गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि केजी बोपैया कर्नाटक विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर बने रहेंगे / इसके साथ ही आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण का लाइव टेलीकॉस्ट भी किया जाएगा /

15 मई 2018 को मतगणना के बाद कर्नाटक विधानसभा में किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला / बीजेपी 104 सीट पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस 78 सीटों पर जीत दर्ज की / जेडीएस के खाते में 38 सीट गई और वह जीत दर्ज करने में सफल रहे / कोर्ट के आदेश के अनुसार 19 मई की शाम 4 बजे कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्‍पा को अपना बहुमत साबित करना होगा /

आपको बता दें कि बीएस येदियुरप्‍पा 17 मई की सुबह 9:30 बजे कर्नाटक के 25वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी /