PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

सुबह – सुबह हुआ भयानक सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप गाड़ी की आमने सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल जांच में जुटी पुलिस,

6 people died in a head-on collision between a truck and a pickup car many injured

PTB Accident News हरियाणा : हरियाणा के जींद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा जींद कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास हुआ. बताया जा रहा मृतक हरिद्वार से वापिस लौट रहे थे. परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद फूल विसर्जित करके वापिस लौट रहे थे. वापस लौटते समय ट्रक और पिक अप गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई.

सभी मृतक हिसार के नारनौद के बताए जा रहे है. मृतकों के शवों को जींद के सामान्य अस्पताल में लाया गया है. वहीं हादसे में घायल कुछ लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि हिसार जिले के गांव नारनौंद निवासी प्यारेलाल की मौत होने पर उसके परिवार के 23 लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने के लिए गए थे. मंगलवार सुबह सभी लोग पिकअप गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे.

गांव कंडेला लक्ष्य प्लांट के निकट जींद-चंडीगढ नेशनल हाइवे पर जींद की तरफ से जा रहे तेजरफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.वहीं इस हादसे में पिकअप सवार 17 अन्य लोग भी घायल हो गए. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पाल के शव गृह में रखवाया. वहीं घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Latest News