PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

ऐसे भी आती है मौत, जोश में ऐसे मिले दो दोस्त पहाड़ी से गिरे, 1 की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती ,

two youth falls from hill in shimla while hugging each other

PTB Shocking News शिमला : काफी दिन बाद मुलाकात हुई. जोश में ऐसे गले मिले की पहाड़ी से गिर गए. यूं कहें कि मौत को ही गले लगा लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का है. यहां पर दो युवकों ने जोश में एक दूसरे को इतने जोर से गले लगाया कि दोनों पहाड़ी से गिर गए. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर चौपाल की यह घटना है. चौपाल के पुलबाहल के पास दोनों युवक पहाड़ी से गिर गए. पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है. पूरा हादसा जोश में एक-दूसरे से गले मिलते वक्त हुआ और सड़क किनारे से दोनों युवक 150 मीटर नीचे जा गिरे. घटना में चौरींधार निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई और जलौना का रहने वाला 28 वर्षीय युवा घायल हो गया.

दरअसल, पास ही एक मेला लगा हुआ था. मेले के लिए जाते वक्त ही दोनों युवक की मुलाकात हुई थी. हादसे के वक्त घायल युवक का चाचा भी साथ था. बताया जा रहा है कि चाचा के मना करने के बावजूद दोनों झूम रहे थे. युवकों के नशे में होने की भी आशंका है. हालांकि, मेडिकल में ही नशे की पुष्टि होगी. डीएसपी ने घटना की पुष्टि है.

Latest News